Accident In Jind: हरियाणा के नेता अजय सिंह चौटाला का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

Accident In Jind: हरियाणा के नेता अजय सिंह चौटाला का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

Haryana: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की कार जींद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अचानक उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई। इस घटना में नील गाय की मौत हो गई जबकि अजय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी नैना चौटाला सुरक्षित हैं। हालांकि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद नरवाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अजय सिंह चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंड़ीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि डॉ. अजय सिंह चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे। दोपहर को लगभग दो बजे जब उनकी गाड़ी ढाकल गांव के पास से गुजर रही थी तो अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक नील गाय आ गई। गाड़ी की सीधी टक्कर नील गाय को लगी, जिसके बाद नील गाय की मौत हो गई। सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस पहुंची और अजय सिंह चौटाला व उनकी पत्नी को दूसरी गाड़ी के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।

8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला की गाड़ी का टायर निकल गया था। इस हादसे में भी अजय चौटाला बाल-बाल बच गए थे। जानकारी के लिए बता दे कि अजय चौटाला तिहाड़ जेल से 14 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे। इन दिनों वह अपने बड़े बेटे की नई पार्टी का खूब प्रचार कर रहे थे।

Leave a comment