
Janmashtami 2023:कृष्ण..लड्डू गोपाल...कन्हैया....इसे जितने नामों से पुकारे कम है। इन नामों से आप पहचान ही गए होगी। किस भगवान की बात कर रहे है। 6 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और इस दिन भक्त अपने भगवान का धूमधाम से जन्मदिन मनाते है। इसका सबसे ज्यादा उत्साह वृंदावन में देखने को मिलेगा। क्योंकि वहां श्रीकृष्ण का वास स्थल है। लेकिन इस दिन एक ओर खास संयोग बन रहा है। जो 30 साल बाद पड़ रहा है।
दरअसल 6 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि दिन बुधवार, अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में जन्माष्टमी मनाया जाएगा। यह संयोग पूरे 30 साल के बाद पड़ रहा है। इसी संयोग में भगवान श्री कृष्णा अवतरित हुए थे। इस संयोग के कारण वृषभ, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बरसने वाली है।
इन राशियों पर होगी श्रीकृष्ण की कृपा
वृषभ राशिःइस जन्माष्टमी पर इस राशि के जातकों के ऊपर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा बरसने वाली है। इन राशि के जातकों को मेहनत से किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य दिन आपके साथ रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ का योग है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।
कर्क राशिः इस राशि के जातकों पर जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद बरसने वाला है। अचानक आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में भी धन लाभ का योग है। भगवान कृष्ण से मांगी मनोकामना पूर्ण करेंगे। यदि आप प्रेम संबंधों में हैं, तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई कीमती चीजें खरीद सकते हैं।
सिंह राशिःइस राशि वालों का जन्माष्टमी का दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। राधा रानी की कृपा सिंह राशि के जातकों पर पड़ने वाली है। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिजनों की मदद से कोई बड़ा काम संपन्न हो सकता है। शत्रु आप से परास्त होने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।
कुंभ राशिःइस राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर्व बेहद सकारात्मक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। जो भी परेशानी चल रही है, उससे निजात मिलने वाली है। भूमि भवन आदि खरीदने के लिए अनुकूल समय है। सेहत अच्छी रहने वाली है। अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
Leave a comment