
Pakistan Statement On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले ने सबको झकझोर दिया है। आतंकियों ने कई मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पहलगाम में सुंदर वादियों और घाटियों को आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई हैं। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले में आज पाकिस्तान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने अपना बयान जारी करते हुए साफ तौर पर कहा है कि उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तान ने जारी किया बयान
बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारत का गुस्सा चरम पर है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना बयान जारी किया है। लेकिन इस बार भी पाकिस्तान ने जहर उगला है। आतंकी हमले पर बयान जारी करते हुए पाकिस्तान ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है।हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है। जिसमें मुसलमान, ईसाई और बौद्ध भी शामिल हैं। उन्होंने इस हमले को बलूचिस्तान में हो रहे स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा है। उनका कहना है कि ये हमला एक तरह से बलूचिस्तान का बदला लेने की कोशिश है।
पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि ये हमला केंद्र सरकार के खिलाफ बगावत की शुरुआत है। लेकिन हम साफ तौर पर कहते है कि हमारा इस हमले से कोई ताल्लुक नहीं है, कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि वो आतंकवाद को सपोर्ट नहीं करते। उनकी नजरों में बेगुनाहों को निशाना बनाना गलत है।
मालूम हो कि पहलगाम में हमला वक्त हुआ, जब अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं। सूत्रों की मानें तो पहलगाम के बैसरन में इसलिए हमला किया गया, क्योंकि वहां सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी। इसलिए आतंकियों ने हमला करने के लिए उस जगह को चुना।
Leave a comment