IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, BCCI ने लगाया खिलाड़ी पर बैन

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, BCCI ने लगाया खिलाड़ी पर बैन

Rishabh Pant Banned For One IPL 2024 Match: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भारी जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के धीमी ओवर गति के अपराध के कारण ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह मैच 7 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 56 के दौरान पंत की टीम ने धीमी ओवर गति के तहत गेंदबाजी की। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. आईपीएल 2024 में धीमी ओवर गति के कारण पंत को तीसरी बार यह बड़ी सजा मिली है। गौरतलब है कि पंत ने इस सीजन में 3 मैचों में धीमी ओवर गति का अपराध किया है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने पंत के खिलाफ ये सख्त कदम उठाया है।

क्या कहता है मैच का नियम?

BCCI रूल के मुताबिक, IPL में एक टीम को 90 मिनट के भीतर अपने 20 ओवर परे करने होते है, जिसमें ढाई-ढाई मिनट के तो टाइम आउट भी शामिल है। अगर कोई टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर खत्म नहीं कर पाती है तो उसे जुर्माना का भागीदार बनना होता है। पहली बार ये गलती करने पर कप्तान पर 12 लाख और दूसरी बार गलती करने पर 24 लाख का जुर्माना ठोका जाता है। अगर तीसरे मैच में ऐसा होता है तो कप्तान को जुर्माने के तौर पर 30 लाख भरने होते हैं और साथ ही 1 मैच का बैन भी झेलना पड़ता है।

Leave a comment