केवल रूसी तेल नहीं बल्कि ट्रंप की चिढ़ के पीछे छिपे ये 3 कारण, लगातार दे रहें भारत को धमकियां

केवल रूसी तेल नहीं बल्कि ट्रंप की चिढ़ के पीछे छिपे ये 3 कारण, लगातार दे रहें भारत को धमकियां

India-USA Trade War: Dead Economy, रूस से तेल लिया तो... और न जाने क्या-क्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को धमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जो कभी भारत को अपना दोस्त कहते थे, आज वही भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में हैं। कुछ समय पहले India-US Trade Deal को लेकर सकारात्मक अपडेट देने वाले ट्रंप ने अचानक भारत पर 25प्रतिशत का उच्च टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। वे यहीं पर नहीं रुके, बल्कि रूस के साथ तेल और हथियारों की खरीद जारी रखने पर अतिरिक्त जुर्माने की धमकी भी दे डाली। बीते कुछ दिनों से ट्रंप की अमेरिकी टैरिफ धमकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ़ रूसी तेल ही नहीं, और भी कई कारण हैं जिनसे ट्रंप चिढ़े हुए हैं।

भारते से क्यों चिढ़े हुए हैं ट्रंप? ये 3कारण बने वजह

ट्रंप की इस चिढ़ के पीछे कई कारण हैं, जिसके चलते ट्रंप लगातार भारत को आंख दिखा रहे है। उनकी ये चिढ़ इस हद तक बड़ गई कि उन्होंने इंडिया को Dead Economy कह डाला। चलिए जानते कि आखिर ऐसी क्या दिक्कत हुई ट्रंप को भारत से...

  • पहला कारण: रूस से व्यापार बढ़ाना। दरअसल, हाल ही डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए कई उपाय किए, जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भारी टैरिफ की चेतावनी देना भी शामिल था, लेकिन कोई असर न होने पर उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों, जैसे भारत, चीन और ब्राजील, को निशाना बनाना शुरू किया। पिछले महीने नाटो महासचिव मार्क रुट्टे के साथ बैठक में ट्रंप ने रूस को 50दिनों में युद्ध खत्म करने की समयसीमा दी थी, और रुट्टे ने इन देशों को टैरिफ की चेतावनी दी थी। अब ट्रंप ने भारत पर 25%टैरिफ लगाने की घोषणा के साथ धमकियों को और तेज कर दिया है। भारत का रूसी तेल और हथियारों का बढ़ता आयात ट्रंप को खटक रहा है, क्योंकि अमेरिका का मानना है कि भारत की रूसी तेल खरीद युद्ध को लंबा खींचने में रूस की मदद कर रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी इसे भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव का प्रमुख कारण बताया।
  • दूसरा कारण: डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी का एक प्रमुख कारण BRICS समूह है, जिसमें भारत एक संस्थापक सदस्य है। ट्रंप ने BRICS देशों पर 10%अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी, क्योंकि यह समूह, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्था में उभरता हुआ एक ताकतवर गठबंधन है। 2024में ईरान, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के शामिल होने से यह और मजबूत हुआ। रूस और चीन द्वारा अपनी मुद्राओं में व्यापार और 2022में रूस के BRICS अंतरराष्ट्रीय मुद्रा प्रस्ताव ने अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती दी है। हाल की अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मंदी और डॉलर की गिरावट ने ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कहा कि BRICS की अमेरिका-विरोधी नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर 10%अतिरिक्त टैरिफ लगेगा, बिना किसी छूट के।
  • तीसरा कारण: डोनाल्ड ट्रंप की भारत से नाराजगी का तीसरा बड़ा कारण भारत का उनकी मांगों को ठुकराना है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) पर कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी। ट्रंप चाहते हैं कि भारत अपने बाजारों को अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए खोले और टैरिफ कम करे, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा। इसके बाद से ट्रंप का रवैया भारत के प्रति सख्त होता दिख रहा है।

Leave a comment