भारत का ऐसा गांव जहां शादी के बाद नवविवाहित श्मशान घाट में करते है पूजा, जानें कारण

भारत का ऐसा गांव जहां शादी के बाद नवविवाहित श्मशान घाट में करते है पूजा, जानें कारण

AJAB-GAJAB:भारत के कुछ गांवों की चर्चा दुनियाभर में होती है। हालांकि हर देश की अपने अलग रीति-रिवाज और परंपराएं है, लेकिन भारत में हर राज्य में किसी ना किसी अजीब-गरीब परंपरा की अक्सर चर्चाएं होती रहती है। ऐसे में एक परंपरा है जिसके बारे में जानकर आप लोगों को केवल हैरान होगी। दरअसल हिंदू धर्म में शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन को सबसे पहले अपने कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद दिलाया जाता है, ताकि दोनों अपने जीवन की नई शुरूआत सुख-शांति के साथ कर सकें, लेकिन भारत के एक गांव ऐसा है जहां शादी के बाद सबसे पहले श्मशान घाट में पूजा करवाई जाती है। चलिए आपको बताते है।   

शादी के बाद श्मशाम घाट में होती है पूजा

दरअसल राजस्थान के जैसलमेर से लगभग 6 किमी की दूरी पर बड़ा बाग गांव स्थित है। जहां शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की पहली पूजा की श्मशान घाट में कराई जाती है। गृह प्रवेश के तुरंत बाद नवविाहित जोड़े को पूजा को करने के लिए श्मशान ले जाया जाता है। अगर इसके कारण की बात करें तो बड़ा बाग गांव के श्मशान घाट को बहुत खास माना जाता है। गांव के लोगों का मानना है कि राजपरिवार का खानदानी श्मशान घाट है, जहां 103 राजा और रानियों की याद में छतरियां बनाई गई हैं।

कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

इसको लेकर लोगों की आस्था है कि शादी के बाद नवविाहित जोड़े ही पहली पूजा ही नहीं करते हैं, बल्कि हर शुभ कार्य से पहले लोग यहां पर पूजा-पाठ करने आते हैं। गांव के लोगों की मान्यता है कि नवविवाहित जोड़ा को इस श्मशान घाट में पहली पूजा करने से उन्हें स्वर्गवासी राजा-रानियों का आशीर्वाद मिलता है। नवविाहित जोड़ा श्मशान घाट में राजा-रानियों की समाधियों पर पूजा करता है।

Leave a comment