Vande Bharat Sleeper Train: जल्द पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रोजाना सफर करने वालों को मिलेगा लाभ

Vande Bharat Sleeper Train: जल्द पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रोजाना सफर करने वालों को मिलेगा लाभ

Vande Bharat Sleeper Train: स्लीपर ट्रेनों का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि लोकल ट्रेन की तरह अब वंदे भारत चलने वाली है। यानी भारतीय रेलवे अब स्लीपर वंदे भारत चलने जा रहे है। जिसका इस्तेमाल कम दूरी की यात्रा करने में किया जाएंगा। इसकी पहली ट्रेन जनवरी 2024 में चलने की संभावना जताई जा रही है।

भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत लॉन्च

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे तेजी से वंदे भारत एक्सप्रेस के नेटवर्क को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस बीच रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वंदे मेट्रो को लॉन्च किया जाएगा।

2024 में चलेगी स्लीपर वंदे भारत

कहा जा रहा है कि भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलने से यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान राहत रहेगी। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी, 2024 में आने की उम्मीद है लेकिन यह इसी कैलेंडर ईयर में बनकर तैयार हो जाएगी। बीजी माल्या ने कहा कि नॉन-एयर कंडीशंड पैसेंजरों के लिए यह ट्रेन इसी साल 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च हो जाएगी।

इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कुछ समय पहले इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि मध्य प्रदेश के नीमच को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि अब इस रूट पर वंदे भारत चलाने का समय आ गया है। आपके सांसद सुधीर गुप्ता पहले ही इसके लिए अनुरोध कर चुके हैं। जल्द इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी।

Leave a comment