Weather Updates: यूपी- बिहार समेत 11 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Updates: यूपी- बिहार समेत 11 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Monsoon Update: बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही जलजमाव की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिजली और तूफान के बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में बारिश अब हल्की ही रहेगी। हल्की बारिश की वजह से तापमान में इजाफे के साथ दिल्लीवासियों को उमस वाली गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा। हांलाकि, शुक्रवार को सुबह की शुरूआत कुछ इलाकों में बूंदाबादी के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा,धूप निकली तो लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हो गए। दिल्ली में आज, शनिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली कड़क सकती है और आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 11 जुलाई तक बारिश हल्की ही रहेगी।

मौसम विभाक का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट में खराब मौसम के लिए लोगों को सतर्क किया जाता है। इसे जनजीवन प्रभावित होता है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही कुछ राज्यों को लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन्में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडिगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगी।

Leave a comment