
india vs Sri Lanka series: जिम्बाब्वे दौरे में जीत का परचम लहराने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है। भारतीय टीम को श्रीलंका के दौरे पर 3 मैचौं की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। साथ ही इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। इस बार टी20 में कप्तानी का भार सूर्यकुमार को सौंपा गया है।
जिम्बाब्वे दौरे में टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तान में शानदार प्रदर्शन किया था। इसको देखते हुए बीसीसीआई ने गिल उपकप्तान बनाया है। वहीं, हार्दिक पंड्या का कप्तान और उपकप्तान से पत्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। रियान पराग को भी दोनों सीरीज में मौका दिया गया है।
गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे से करेंगे आगाज
टी20 विश्व कप खिताब जीतने के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल गांधी का कार्यकल खत्म हो गया। जिसके बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का नया कोच बनाया है। जिसके बाद टीम इंडिया के साथ बतौर कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा होगा। इस दौरे पर गंभीर टीम इंडिया के साथ अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
भारत की टी20टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.
टीम इंडिया की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.
Leave a comment