Search KhabarFast

Press ESC to close

India vs South Africa 1st Test: बुमराह के पंजे के आगे ढेर साउथ अफ्रीका, 159 रनों पर सिमटी पूरी टीम

India vs South Africa 1st Test: बुमराह के पंजे के आगे ढेर साउथ अफ्रीका, 159 रनों पर सिमटी पूरी टीम

India vs South Africa 1st Test: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों के सीरीज के पहले मुकाबले में टीम ने भारत ने पहली में साउथ अफ्रीका को 159 रन पर ढ़ेर कर दिया। भारत की तरफ से सबसे 5 विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किए। साथ ही सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं अक्षर पटेल के खाते में 1 विकेट आया। 

टॉस जीत कर अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे एडेन मार्करम और रिकेल्टन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद बुमराह ने पहले रिकेल्टन को आउट किया। इसके बाद एडेन मार्करम को भी बुमराह ने अपना शिकार बनाया। जिसके बाद 62 रनों पर अफ्रीका ने 2 बल्लेबाज खो दिए थे। इसके बाद लंच से पहले कुलदीप यादन ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को अपना शिकार बनाया। लंच तक अफ्रीका का स्कोर स्कोर 105/3 (27 ओवर्स) था। लंच के बाद कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को LBW कर दूसरा शिकार बनाया। मुल्डर के आउट होने के बाद टोनी डी जोरजी भी 24 रन पर बुमराह की अंदर आती गेंद पर LBW हो गए।

159 रनों पर सिमट गई पूरी अफ्रीकी टीम

इसके बाद अफ्रीकी टीम थोड़ी संभलती हुई दिख रही थी। लेकिन फिर सिरजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहले काइल वेरेने को आउट किया। इसके बाद उन्होंने मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 147 रन बना लिए थे। वहीं चाय से पहले अक्षर पटेल ने अफ्रीकी टीम के एक और झटका दिया। फिर बुमराह ने साइमन हार्मर और केशव महाराज के विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी समेट दी। बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं पूरी अफ्रीकी टीम 159 रनों पर सिमटी गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast