
Nagaland Election Results 2023 Updates: नागालैंड विधानसभा के कुल 60 निर्वाचन क्षेत्रों में से 59 में 2,291 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के लिए मतों की गिनती की जा रही है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, सत्तारूढ़ NDPP-BJPगठबंधन ने अब तक 17 सीटें (NDPP- 11, BJP-6) जीती हैं और नागालैंड विधानसभा चुनाव में लगभग 19 सीटों पर आगे चल रही हैं। 60 में से 55 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों के अनुसार, 40:20 सीटों के बंटवारे के समझौते पर भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 20 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है। पदार्पण कर रही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी दो सीटें जीती हैं।
NDPPसुप्रीमो और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेइविली सचू से 6,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक, NDPP-BJP गठबंधन को 35-43 सीटें मिलने की संभावना है। NPF के लिए 2-5 सीटों और कांग्रेस के लिए 1-3 सीटों की भविष्यवाणी की है। नागालैंड विधान सभा चुनाव परिणाम 2023 के नवीनतम अपडेट के लिए खबर फास्ट के साथ बने रहें:
हेकानी जाखलूइतिहास रचा बनी पहली महिला MLA
वहीं NDPP-BJPगठबंधन की हेकानी जाखलू ने गुरुवार (2 मार्च, 2023) को इतिहास रचा जब उन्होंने दीमापुर III सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया और नागालैंड विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार जाखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अज़ेतो झिमोमी को 1,536 मतों से हराया।इस बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों - हेकानी जखौलू, सलहौतुओ क्रूस, हुकली सेमा और रोज़ी थॉम्पसन ने चुनाव लड़ा था।
Leave a comment