
Microsoft Server Down: शुक्रवार दोपहर से ही पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। दुनिया भर में करीब 300 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में विमान सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। टिकट बुकिंग और चेक इन सेवाएं भी बंद हो गई हैं। ब्रिटेन में कई टीवी चैनलों का प्रसारण भी बंद हो गया है। आइये जानते हैं कि इन सबके पीछे क्या कारण है। मीडिया और दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हुआ है। लेकिन ये सब क्यों हुआ? आपको बता दें कि इस पूरी गड़बड़ी की एक ही वजह है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Microsoft सर्वर में खराबी
दरअसल, दुनियाभर में सेवाएं ठप होने के पीछे की वजह Microsoft के सर्वर में आई खराबी बताई जा रही है। यह समस्या वैश्विक अर्थात संपूर्ण विश्व की है। भारत में भी विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुनिया भर के कई देशों में स्टॉक एक्सचेंज ठप हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दुनिया भर के लाखों विंडोज यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) एरर का सामना करना पड़ रहा है। भारत में भी इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई एविएशन कंपनियों ने कहा है कि सिस्टम में तकनीकी दिक्कत है।
Microsoft का सर्वर कैसे ख़राब हुआ?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि असल समस्या कहां है। हालाँकि, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह समस्या विंडोज़ में बीएसओडी (ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ) के कारण होती है। यह समस्या साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक द्वारा जारी किए गए अपडेट के कारण शुरू हुई। यह अपडेट कथित तौर पर सॉफ़्टवेयर के फाल्कन सूट का हिस्सा है जो किसी भी कंप्यूटर को साइबर सुरक्षा प्रदान करता है।
Leave a comment