J&K में कुदरत ने दिखाया रौद्र रूप, हिमस्खलन में 1 की मौत 2 विदेशी लापता, रेस्क्यू में जुटी SDRF टीम

J&K में कुदरत ने दिखाया रौद्र रूप, हिमस्खलन में 1 की मौत 2 विदेशी लापता, रेस्क्यू में जुटी SDRF टीम

Gulmarg Avalanche: उत्तरी कश्मीर में कुदरत ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया, गुरुवार को गुलमर्ग में मशहूर स्की-रिसॉर्ट सुबह भयानक हिमस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि स्कीयरों का एक समूह, जिसमें कुछ विदेशी भी शामिल थे, हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने तुरंत इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक एक शव बरामद किया गया है, दो लोगों को जीवित बचाया गया है और दो विदेशी लापता बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि, बचाव दल लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बचाव दल लापता स्कीयर को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रिसॉर्ट प्रशासन ने पर्यटकों को हिमस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने क्या की थी भविष्यवाणी?

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में चार दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को बादलों को सूरज निकलने के साथ ही मौसम में सुधार होना शुरू हो गया। लेकिन ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई थी। साथ ही कहा कि 27 से 29 फरवरी के बीच बारिश/बर्फबारी का एक और दौर आने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और कटरा में चार डिग्री सेल्सियस रहा। बटोटे और भद्रवाह दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे और बनिहाल में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Leave a comment