Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs PAK 2025: हैंडशेक नहीं करने पर बौखला गया पाकिस्तान, PCB ने जताया विरोध

IND vs PAK 2025:  हैंडशेक नहीं करने पर बौखला गया पाकिस्तान,  PCB ने जताया विरोध

Asia Cup IND vs PAK 2025: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर एकतरफ जीत दर्ज की। सूर्या कुमार की आगवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। साथ ही एशिया कप 2025में दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को मिली करारी हार के साथ खिलाडियों को भारी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। इसके बाद सुर्यकुमार यादव और शिवम दुबे बिना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए मैदान से बाहर चल गए। उनके साथ ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आए। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय खिलाडियों का इंतजार ही करते रह गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।  

PCB ने जताया विरोध

टीम इंडिया के इस बॉयकॉट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बड़ा बयान समाने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ एशियन क्रिकेट काउंसिल में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने अपने बयान कहा कि टीम मैनेजर नवीन चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसे खेल भावना के खिलाफ और अनस्पोर्टिंग करार दिया गया। विरोधस्वरूप हमने अपने कप्तान को पोस्ट मैच सेरेमनी में नहीं भेजा।

फिर भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर सुपर-4 में भिड़ सकती है। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के कोशिश करेंगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के साथ होगा। एशिया कप में 2 जीत दर्ज करने के बाद सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने मैदान पर बरपाया कहर, एक-दो नहीं कुल इतने विकेट चटकाए

Yuzevendra Chahal Performance:युजवेंद्र चहल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अपने प्रदर्शन के दम पर वह चर्चा में बने हुए हैं। जब उन्हें भारतीय टीम ने खेलने का मौका नहीं मिला तो वनडे कप खेलने चले गए हैं। वहां वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और करीब हर मैच में पांच विकेट ले रहे हैं।

CWG सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल का दिलचस्प खुलासा, PM मोदी को सुनाई पाकिस्तानी बॉक्सर की कहानी

CWG silver medalist Narendra Berwal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 90+ किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अपने बॉक्सिंग करियर की एक दिलचस्प कहानी सुनाई। बेरवाल ने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में एक पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद हुई बातचीत को याद किया।

टेस्ट टीम में हुई सरफराज की वापसी तो उमड़ पड़ी पिता की भावनाएं, बोले- मेहनत को मिलता है...

Sarfraz Returns In Test Team:टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान के लिए एक बार फिर भारतयी टीम के लिए दरवाजा खुल गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरज के लिए चुना गया है। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के बाद सरफराज के पिता ने खुशी जाहिर की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast