WEATHER UPDATES: दिल्लीवासियों को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश ही बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

WEATHER UPDATES:  दिल्लीवासियों को गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश ही बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Updates:  महीने के शुरुआती दिनों में कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान है तो कहीं मानसून की वजह से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। हालांकि मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले हफ्ते भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

इन राज्यों में अभी गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आज (11जून)दिल्ली में  अधिकतम तापमान 43डिग्री और न्यूनतम तापमान 27डिग्री रहने के आसार है। साथ ही दिन भर तेज गर्म हवा चलने के आसार है। वहीं यूपी में भी गर्मी का सितम शुरू है। राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान 41डिग्री रहने की उम्मीद है।

जल्द होगी मानसून की एंट्री

इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक हीटवेव की बात कही है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। जिसकी वजह से कई गर्मी से राहत मिली है।

इन राज्यों में तेज बारिश के आसार

वहीं केरल, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के आसार है। इसके अलावा चक्रवात तूफान  बिपरजॉय की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार, सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a comment