Weather Update: दिल्ली समेत इस राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update:  दिल्ली समेत इस राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: राजधानी में शनिवार को मौसम ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि, सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही थी। बादल भी थे, दस बजते-बजते तेज धूप खिल गई। इसके बाद तीन बजे के आसपास बौछारें शुरू हो गई और साढ़े तीन बजे वापस धूप नकल आई। इसकी वजह से बौछारों के बावजूद लोगों को गर्मी ने बहुत परेशान किया है।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमाल 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 से 19 जुलाई तक भी बादल छाए रहेंगे। बारिश हल्की हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है। 

महाराष्ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी 

वहीं आईएमडी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के तटीय जिलों रायगढ़ और रत्नागिरी तथा कोल्हापुर और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए 14 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रविवार को ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

केरल के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां मौसम विभाग ने केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के तीन उत्तरी जिलों में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 9 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a comment