Arvind Kejriwal In Tihar Jail: मंगलवार (16 अप्रैल) कोआम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह नेलोगों के लिए खास मैसेज भेजा है। मैसेज देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, 'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, मैं आतंकवादी नहीं हूं।'
'आतंकवादियों जैसा कर रहे हैं व्यवहार'
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दौरान संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के साथआप आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। आपको शर्म नहीं आती। अपनी दुर्भावना में PM इस कदर बढ़ चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल की मुलाकत उनके परिवार और बच्चे से मुलाकत शीशे की दीवार के जरिए कराई जा रही है।'
संजय सिंह ने आगे कहा,' पंजाब केCM भगवंत मान को Z+ प्लस की सुरक्षा है। केजरीवाल से उनकी मुलाकत के दौरान बीच में शीशे की दीवार थी। इस कार्रवाई से BJP ने जाहिर कर दिया है कि केजरीवाल से उनकी नफरत की भावना है।
'परिवार को अपमानित भी किया जा रहा'
संजय सिंह आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि CM अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे CCTV निगरानी में रखा जा रहा है। इसके साथ प्रताड़ित करने की योजना और मनोबल गिराने की कोशिश हो रही है और उनके परिवार को अपमानित भी किया जा रहा है। अरविंद केजरीवालदूसरी मिट्टी के बने हैं, वह IRS सेवा को छोड़कर आए हैं। तोड़ने की कोशिश में वह और मजबूत होंगे।
सोमवार को भगवंत मान ने की मुलाकात
सोमवार (15 अप्रैल)को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। CM अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद मान भावुक नजर आए। भगवंतमान ने मुलाकत के बाद कहा की 2 मुख्यमंत्री को आतंकवादी की तरह मिलवाया। ये तानाशाही की हद है।
इस मामले में CM केजरीवाल को किया गिरफ्तार
ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने21 मार्च को CM केजरीवाल को संबंधित मामले मेंगिरफ्तार किया था। बता दें, इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Leave a comment