
Viral Video: पती-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों देखने को मिलती है। खास बात इस रिश्ते की यह कि एक को दर्द होता है तो तकलीफ दूसरे को होती है। अगर पति या पत्नी में से काई परेशानी में हो तो पार्टनर की चींता काफी बढ़ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पति-पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
पति-पत्नी का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि पत्नी को छत से गिरता देख पति बिना सोचे-समझे छत से कूद जाता है। छत से नीचे गिरने के बाद ऐसी जगह पर गिरती है जहां रेलिंग लगी होती है। पत्नी को नीचे गिरता देख पति भी मदद करने के लिए छत से छलांग मारकर नीचे आ जाता है। बता दें, छत से गिरने के वजह से पत्नी को बहुत चोट लगी थी।
यूजर्स ने की कमेंट की बारिश
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो ने लोगों का दिलों का छू लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PicturesFoIderनाम के अकाउंट ने शेयर किया है। अब तक 13 सेकंड के वीडियो पर 3.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों ने कई तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘यही असली हीरो है, जिसने पत्नी के लिए अपनी जान खतरे में डाल ली’‘यही असली हीरो है, जिसने पत्नी के लिए अपनी जान खतरे में डाल ली’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि यही सच्चा प्यार है। अपने बारे में सोचने से पहले अपने साथी के बारे में सोचें’।
Leave a comment