Horoscope Today 11 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: ईद के दिन इन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, जानें अन्य राशियों का क्या रहेगा हाल

Horoscope Today 11 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: ईद के दिन इन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, जानें अन्य राशियों का क्या रहेगा हाल

Horoscope Today 11 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन यानी 11अप्रैल 2024 मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, मकर राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। इसके साथ ही मेष राशि वालों से लेकर मीन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विचार-विमर्श करके ही किसी फैसले पर पहुंचे, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिये लाभकारी साबित होगा। जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, उन पर कार्य करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, खुद ही करने का प्रयास करें। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो जातक उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज नए क्लीनिक की ओपनिंग करने के लिए शुभ दिन है। आज आप जिस भी काम को करने का मन बनायेंगे, उसमें आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी का योग बन रहा है। समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी क्षेत्र में अलग पहचान बनायेंगी। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पैसों के लिहाज से  दिन बेहद अच्छा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वाणी में कंट्रोल रखें। किसी के प्रति कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में तनाव होने की संभावना है। कारोबारियों के लिए आज का दिन जरा मुश्किल भरा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर अच्छे से विचार करें। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विज्ञान और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके पुराने कार्यों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके बड़ो द्वारा दिया गया सुझाव आपके काम आयेगा। व्यापार सम्बन्धी बैठक में आप अच्छे से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन अतिउत्साही होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कारोबार में तरक्की होगी। आजके दिन आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। माता या घर में कोई आज आपको पैसे दे सकता है जिससे धन प्राप्ती का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज के दिन सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। कारोबार से जुड़े जातक आज कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन बढ़ते खर्चों से मन अशांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों आज अपने मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई लिखाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम भरा रहने वाला है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी के चलते आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कारण अनियोजित खर्च में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके काम से अधिकारी खुश नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों आज आपका मन किसी बात को लेकर अशान्त रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहेंने की जरूरत है। आज का दिन आपके रहन-सहन के लिहाज से कष्टमय हो सकता हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने आपको धैर्यशील बनाने की जरूरत है। परिवार में बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी का माहौल बना रहेगा। कारोबार के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपका काम आपके मन-मुताबिक होगा। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होने की संभावना है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपका मन लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखेंगे तो इसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।

Leave a comment