
Amit Shah Lashesh Out On Opposition: महाराष्ट्र में महायुति को मिली बंपर बहुमत के बाद भाजपा का शिरडी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आए। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन के टूटने का आगाज हो चुका है। दिल्ली विधानसभा चुनाव ये नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ममता और लालू छटपटा रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना अलग चुनाव में दांव खेल रही है। अमित शाह ने दावा किया कि दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में महाराष्ट्र में विजय मिली और अब 2025 में दिल्ली से जीत का आगज होगा।
स्थानीय चुनावों में भी मिलेगी जीत
अमित शाह आगे कहा कि आने वाले महानगरपालिका और स्थानीय नगर निगम चुनाव में विधानसभा से भी बड़ी जीत भाजपा की होनेवाली है।अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे झूठ फ़रेब कर, बालासाहब के विचार त्याग कर सीएम बने, उन्हें उनकी जगह जनता ने दिखा दिया है। जो सत्ता में आने के सपने देख रहे थे उनके सपनो को चकना चूर किया इसके साथ हिंदुत्व और मोदी जी के विकास की राजनीति ने कर दिया है।
शरद पवार की राजनीति को करारा जवाब
अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ सच्ची शिवसेना और सच्ची एनसीपी को बड़ी जीत मिली है। शरद पवार की राजनीति को करारा दिया गया है। परिवार वाद की राजनीति करनेवालों को तमाचा लगा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जानता ने शरद पवार , उद्धव ठाकरे को घर बिठा दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने इस पर मुहर लगाई है कि महाराष्ट्र सनातन संस्कृति को मानता है।
मजबूत संगठन के चलते हम चुनाव जीते
अमित शाह ने कहा कि हमारे चुनाव जीतने की नींव भाजपा का मज़बूत संगठन है। देवेंद्र फड़नवीस को दूसरी पूरी टर्म मिली है और वे नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर किसानों के खेत तक पानी पहुंचाएंगे। अब हम अगली बार वोट मांगने आएंगे तो हर किसान के खेत तक पानी पहुंचा होगा।
Leave a comment