SC में आज CM केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, ED की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

SC में आज CM केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, ED की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

Arvind Kejriwal SC:आज यानी 15अप्रैल को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के CM केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच करेगी। CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को दिल्ली HC ने सही ठहराया था जिसके बाद CM केजरीवाल ने SC का रुख किया। याचिका में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने इसे अवैध बताया है।

ED की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

CM अरविंद केजरीवाल ने याचिका में बताया है कि उनकी गिरफ्तारी अविश्वसनीय दस्तावेज पर आधारित है। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्हें प्रेरित तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में CM केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हालांकि उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।

दिल्ली HC ने कही यह बात

इससे पहले 10अप्रैल को दिल्ली HC को अरविंद केजरीवाल को राहत न देते हुए उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया था। इसके साथ केजरीवाल के उस तर्क को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया कि उनकी गिरफ्तारी लोकसभा चुनावों में पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई है। कोर्ट ने कहा की अरविंद केजरीवाल को ED की तरफ से 6महीने से 9समन भेजे गए लेकिन फिर भी पेश नहीं हुए। कोर्ट ने कहा था की CM केजरीवाल ने ईडी के समन का पालन नहीं किया था। उनकी गिरफ्तारी का सबसे बड़ी वजह यही है।

CM केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने21 मार्च कोCM केजरीवाल को संबंधित मामले मेंगिरफ्तार किया था। बता दें, इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a comment