HEALTH TIPS : गर्मियों के मौसम में आप बिल्कुल रहेंगे फिट, इन चीजों का करें सेवन

HEALTH TIPS : गर्मियों के मौसम में आप बिल्कुल रहेंगे फिट, इन चीजों का करें सेवन

नई दिल्ली: इस साल की गर्मी के मौसम ने तो हद ही कर दी है एक तो समय से पहले आना और दूसरा इसे झेलना। इस साल आई गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। और जिन्हें बाहर निकलना है, उनके पास तो इसे झेलने के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। अब आप घर के अंदर तो पंखे या एसी का इंतजाम कर लेते है, लेकिन आपको अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखना भी जरूरी हैं, ताकि भीषण गर्मी की वजह से आपकी तबीयत ना खराब हो।

दरअसल जिस तरह बाहर का मौसम शरीर के तापमान को प्रभावित करता है, उसी तरह व्यक्ति द्वारा खाए जाने वाला भोजन भी शरीर के तापमान पर असर डालता है। और गर्मी का मौसम सबसे ज्यादा आपकी त्वचा, आंखों पर प्रभाव डालता है जिससे आपको त्वचा, आखों और  पेट जैसी संबंधित परेशानियां  होने लगती है। वहीं दिन में चिलचिलाती धूप में घूमने-फिरने से हीट स्ट्रोक यानी लू लगने, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, स्किन टैन जैसी समस्याएं भी होती हैं।

ऑफिस, स्कूल या फिर किसी जरूरी काम से हर किसी को घर से बाहर भी जाना है। ऐसे में जरा भी लापरवाही बरती, तो आप बीमार पड़ सकते हैं। लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। अब आपको हम ऐसे कुछ तरीके बताएंगे जिससे फ़ॉलो करने से इस भीषण गर्मी से अपना और अपने परिवार वालों का बचा कर सकते है। 

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलता है। ऐसे में पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। जिससे आपको चक्कर, थकान, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए आप दिन भर पानी पिएं। तरल पदार्थों का सेवन बराबर करते रहें। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस का सेवन करें। ये सभी लिक्विड शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे और आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी।

बाहर के खाने को करें कम

गर्मी में सबसे जरूरी है हेल्दी, न्यूट्रिशन और सादा घर का बना भोजन करना। अधिक तेल-मसाला वाली चीजों के सेवन से हाजमा खराब हो सकता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों, फलों का सेवन जरूर करें। खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, आम आदि का सेवन करें, और भोजन में हल्का तेल, मसाला डालें। लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम पन्ना, सत्तू, बेल का शरबत, छाछ, लस्सी जरूर पिएं।

 

रोजाना एक्सरसाइज करें

सुबह के समय जब ठंडी हवाएं बहती हैं, तो पार्क, गार्डन या फिर छत पर जाकर योग, मेडिटेशन जरूर करें। हल्के एक्सरसाइज करें ताकि शरीर में एनर्जी लेवल बनी रहे. कई बार गर्मी में सुस्ती सी महसूस होती है। एक्सरसाइज करेंगे, तो आलस, थकान, लो एनर्जी लेवल दूर होगी। तेज धूप में वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग करने से बचें।

बाहर से आते ही ठंडा पानी ना पिएं

कुछ लोग बाहर से आते ही फ्रिज में रखा बॉटल का पानी पी जाते हैं। इससे आपको सर्द-गर्म हो सकता है। गला खराब, सर्दी-जुकाम होने की सबसे बड़ी वजह है धूप से आकर ठंडा पानी का सेवन करना। पहले एक गिलास सादा पानी पिएं, बाद में एनर्जी ड्रिंक, जूस, छाछ, नारियल पानी पी सकते हैं।

कपड़े जरूर बदलें

धूप में घूमने से कपड़ों में पसीना लग जाता है. घर आकर कपड़ा जरूर बदलें। पसीना लगा कपड़ा पहने रहने से त्वचा पर बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे स्किन संबंधित समस्याएं जैसे घमौरी, फोड़े-फुंसी, रैशेज हो सकती हैं।

Leave a comment