Health Tips: एक दिन में पिम्पल्स को कहे बॉय, बस फॉलो करें ये टिप्स

Health Tips: एक दिन में पिम्पल्स को कहे बॉय, बस फॉलो करें ये टिप्स

नई दिल्ली: आज के समय में पिम्पल्स की समस्या आम बात है। और इससे हर कोई परेशान है खासतौर पर लड़कियां। शायद आप ने भी अपने आसपास यह देखा होगा कि अगर किसी लड़की को एक भी पिम्पल हो जाता है तो वो पूरे घर को सिर पर उठा लेती है। और उठाए भी क्यों नहीं, एक पिम्पल चेहरे पर निशान जो छोड़ जाता हैं।

ज्यादातर ऑयली स्किन वाले लोगों को पिम्पल्स की बड़ी समस्या होती है, लेकिन अगर हम आपको बोले की आपके सारे पिम्पल्स को एक ही दिन या फिर रात भर में काफी हद तक ठीक कर सकते हैं तो क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे। चलिए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते है जिससे आप अपने पिम्पल को एक ही दिन में अपने चेहरे से हटा सकते है।

टूथपेस्ट 

पिम्पल्स को भगाने का सबसे आसान तरीका है टूटपेस्ट। आप रात को सोते समय टूथपेस्ट को अपने पिम्पल्स पर लगाएं और सो जाएं। जब आप सुबह उठकर देखेंगे तो पिम्पल का साइज काफी हद तक कम हुआ मिलेगा।

टी ट्री ऑयल

ये टिप्स है ऑयली स्किन वालों के लिए। अगर आपकी स्कीन ऑयली है और आपको बार-बार पिम्पल्स की परेशानी होती है, तो फिर आपको टी ट्री ऑयल मंगवा लेना चाहिए। टी ट्री ऑयल को गुलाब जल में मिक्स करके लगाने से आपका पिम्पल ठीक हो जाता है।

बेकिंग सोडा

वहीं एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। और इसे पिम्पल पर लगाएं। करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें। आप देखेंगे कि पिम्पल काफी हद तक कम हो जाएगा।

लहसुन

लहसुन लगाने से भी पिम्पल जल्दी ठीक हो जाता है और निशान भी नहीं पड़ता है। आपको लहसुन का पेस्ट बनाकर पिम्पल वाली जगह पर लगाना है। आपको अगर जलन हो, तो ठंडे पानी से उस जगह को धो लें।

सेब का सिरका

सेब साइडर विनेगर को कभी भी पिम्पल पर डायरेक्ट न लगाएं। इसे पानी के साथ मिलाकर ही पिम्पल पर लगाएं। वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर इस्तेमाल करें।

Leave a comment