HARYANA CRIME: यमुनानगर में झूठी शान के लिए दामाद की हत्या, पूरे गांव में हड़कंप

HARYANA CRIME: यमुनानगर में झूठी शान के लिए दामाद की हत्या, पूरे गांव में हड़कंप

Yamunanagar Crime: हरियाणा में एक बार फिर से ऑनर किलिंग ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला यमुनानगर से है जहां लड़की के परिजनों द्वारा अपने ही दामाद अभिषेक की निर्मम हत्या कर दी गई। करीब एक साल पहले अभिषेक और रिशु ने प्रेम विवाह किया था। मगर रिशु के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे लेकिन रिशु और अभिषेक ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।

शादी के बाद करीब 1साल से दोनों जीरकपुर में रह रहे थे अब तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मगर बीती रात अभिषेक अपने दोस्तों के साथ यमुनानगर में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा। इस बात की भनक अभिषेक के ससुराल वालों को लग गई जो उसके खून के प्यासे बने हुए थे। मगर अभिषेक आने वाले खतरे से अनजान था। देर रात अभिषेक अपने दोस्तों के साथ जैसे ही यमुनानगर में पहुंचा बाईकों पर सवार करीब आधा दर्शन युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकू से हमला बोल दिया। इससे पहले की अभिषेक कुछ समझ पाता वह बुरी तरह से घायल हो चुका था और अस्पताल जाते-जाते उसने दम तोड़ दिया।

रिशु का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस बोली जल्द होंगे दोषी गिरफ्तार

इस हमले में अभिषेक के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल है. वारदात का पता चलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंच गई और उसका रो-रो कर बुरा हाल है. रिशु के हाथों की मेहंदी और पहने हुए लाल चूड़ें का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था की उसकी जिंदगी बेरंग हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर हमला लड़की के परिजनों द्वारा करवाया गया है लिहाजा मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a comment