Haryana: जब कुरुक्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को डराकर लाई भाजपा -डॉ. सुशील गुप्ता

Haryana: जब कुरुक्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को डराकर लाई भाजपा -डॉ. सुशील गुप्ता

Haryana News: आप के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और "इंडिया" गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। यात्रा का समापन शाम को लाडवा के वार्ड-14 में हुआ।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि एक दूसरे का विरोध करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कैसे हुआ। यह गठबंधन भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा को इंडिया शब्द से डर लगने लगा है और स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया का नारा देने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया शब्द को हटाने पर लगी हुई है। लेकिन भाजपा जो मर्जी करले जीतेगा तो इंडिया ही।

इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है’

उन्होंने कहा कि आज तक जीतने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी। इससे भाजपा में हड़प्पा पहुंच गया कि इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तो इन्होंने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा दो हाजिर मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया है। क्योंकि भाजपा को हार का डर है और चुनावी प्रचार से नेताओं को रोकना चाहती है।

कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए’

उन्होंने कहा कि हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले। जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए। जो नवीन जिंदल कह रहा था मुझे चुनाव नहीं लड़ना। तो भाजपा ने नवीन जिंदल और संदीप गर्ग को ईडी डर दिखाकर भाजपा में ज्वाइन करवाया। नवीन जिंदल ने 2022 में भाजपा को 182 करोड रुपए का चंदा दिया। प्रधानमंत्री मोदी जिस नवीन जिंदल को कोयला चोर कहते थे वह पता नहीं आज कोहिनूर कैसे हो गया।

Leave a comment