Sonipat Suicide: महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले सुनाई अपनी दास्तां

Sonipat Suicide: महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले सुनाई अपनी दास्तां

चंडीगढ़: हरियाणा के गोहाना में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने और पैसों के लेनदेन से परेशान होकर सिटी थाना के अंतर्गत एक महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने करने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमें महिला अपनी व्यथा बता रही है। वहीं पीड़ित पति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपेगी।

जानकारी के मुताबिक गोहाना के सिटी थाना के अंतर्गत महिला अपने पति और बच्चों के साथ कुछ महीने पहले करनाल में रह रही थी तो उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई थी। आरोप है कि कुछ लोग उसके उधार क़े पैसे भी नहीं दे रहे थे। जहां करनाल के अरुण और उसके साथी 5,71,000नहीं लौट रहे थे और महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

महिला को किया जा रहा था परेशान

महिला के पति ने बताया कि करीबन 3महीने पहले गोहाना में अपने घर आकर रहने लगा था। यहां भी उन्हें परेशान किया जा रहा था। पीड़ित महिला बता रही है कि करनाल के रहने वाले जानकार द्वारा भी सुसाइड करने के लेकर जानकारी दे रही है। महिला के पति संदीप ने आरोप लगाए हैं कि महिलाओं क़े साथ गलत कार्य करके ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी सें आरोपित लोगों ने 5लाख 71हजार  ब्लैकमेलिंग करके ठगे थे।

सल्फास की गोलियां खाकर की आत्महत्या

सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग मामले में गोहाना में सिटी थाना के अंतर्गत एक महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर वीडियो में कहा है कि अरुण ने उसे व संदीप को मजबूर किया है। इसीलिए संदीप ने भी आत्महत्या की। संदीप और उसे इंसाफ मिलना चाहिए। महिला ने यह भी कहा है कि मेरे यही बयान है कि अरुण ने संदीप और उसके साथ और उसकी बेटी के साथ गलत किया है। अब उसके बच्चों व पति को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। अरुण को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

महिला के पति संदीप ने आरोप लगाए हैं कि महिलाओं क़े साथ गलत कार्य करके ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी सें आरोपित लोगों ने 5लाख 71हजार ब्लैकमेलिंग करके ठगे थे।  यह भी आरोप है कि महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे बैठने का काम करते थे। आरोपित लोगों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई हुई थी। महिला के पति ने संदीप, अरुण, काली सरपंच, प्रदीप समेत कई लोगों के खिलाफ बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

सुसाइड से पहले बनाई वीडियो

सिटी थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि संदीप की पत्नी किरण ने सुसाइड किया है। महिला ने जहर लेने से पहले अपनी एक वीडियो बनाई थी। महिला के पति संदीप ने करनाल में भी कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग को लेकर करनाल में मामला दर्ज पहले से हो चुका है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment