Nayab Saini On Rahul Gandhi: ‘...मुंह पर ताला लग जाता है’ राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी

Nayab Saini On Rahul Gandhi: ‘...मुंह पर ताला लग जाता है’  राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी

Nayab Saini in Sirsa: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान  "राहुल गांधी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा, उन्हें नहीं पता कि संविधान में कितने पेज हैं लेकिन वे संविधान की किताब लेकर खड़े हो जाते हैं। मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहूंगा कि वे उन्हें(राहुल गांधी) कोई ज्ञानवर्धक किताब दें जिससे उन्हें ज्ञान की उपलब्धि हो जाए और वे समझें कि हिंदू क्या हैं।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर हिंदुओं को लेकर कोई घटना होती है तो उनके मुंह पर ताला लग जाता है, केरल में कोई घटना होती है तो भी कांग्रेस और राहुल गांधी के मुंह पर ताला लग जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटा की पार्टी बनकर रह गई है। जल्द ही कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल होंगे।

कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- सीएम नायब सैनी

इंडिया गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दूसरे को गालियां देने वालों ने गठबंधन किया और प्रदेश व देश की जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है लेकिन आंकड़ों के हिसाब से उन्हें पांच सीटें खोनी पड़ी। प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे व लुभावने वायदों में फंस गई। राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में हिंदुओं को अपमानित किया है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a comment