Rohtak Crime: पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फिर दी मौत से भयानक सजा, पढ़ें पूरी खबर

Rohtak Crime: पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फिर दी मौत से भयानक सजा, पढ़ें पूरी खबर

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक के सांपला थाना के अंतर्गत में नेशनल हाई-9 पर बने नाले में आज पुलिस को एक अर्धनग्न महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार महिला का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के शव के पास दो चाकू भी मिले हैं और गले पर काटने का निशान भी है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला का गला रेंतकर मर्डर किया गया है।

अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी उम्र  35 साल के आसपास है हरा शूट और हाथ पर रोशन लिखा हुआ है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सांपला डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ से रोहतक रोड एनएच-9 पर बेरी चौक के समीप एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है और उसके दाएं हाथ पर रोशन गुदा हुआ है। महिला ने हरे रंग की पजामी व सूट पहना हुआ है। शव की हालत को देखकर लग रहा है कि यह चार-पांच दिन पुराना है। प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या करके यहां डाल दिया।उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

रेप करने के बाद महिला की गई हत्या

घटनास्थल पर शव के पास से सब्जी काटने के 2 चाकू बरामद हुए है। सूट का आगे का हिस्स काटा हुआ है। जिससे लग रहा है कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। डीएसपी राकेश ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है कि महिला का दुष्कर्म करके हत्या की गई है।

 

Leave a comment