
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर उपचुनाव में आए नतीजों को लेकर बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदमपुर की जनता ने दिखा दिया है कि लोग कांग्रेस के साथ हैं
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भजनलाल का गढ़ कहे जाने वाले आदमपुर में उनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने भी मिलकर चुनाव लड़ा बावजूद इसके बहुत बड़ा अंतर नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की जिस तरीके से जयप्रकाश पर हमले का प्रयास हुआ वह बेहद निंदनीय है इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमाचल प्रदेश के चुनावों को लेकर कहा कि लोगों में बेहद उत्साह कांग्रेस को लेकर है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करीब 10 जिलों में अनाज खराब होने के मामले को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि यह भी एक भ्रष्टाचार का मामला है जिसमें जानबूझकर अनाज खराब किया जाता है। वही हुड्डा ने कहा कि इससे पहले भी कई मामले भृष्टाचार के इस सरकार में उजागर हुए है। बढ़ते प्रदूषण के पराली का मुद्दा जोर पकड़ने को लेकर हुड्डा ने कहा कि कहा कि 6 से 7 प्रतिशत इसका रोल हो सकता है। सरकार अगर लिफ्टिंग करती है तो किसानों को पराली नही जलानी पड़ती।
हुड्डा ने कहा किसानों के पास एक फसल से दूसरी फसल में समय कम होता है। उन्होंने कहा किदिल्ली से ज्यादा चेन्नई, कलकत्ता एवं मुंम्बई में वाहन चलते है।
Leave a comment