HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने सरपंचों के लिए किए कई बड़े ऐलान, कहा-विकास के लिए 900-900 करोड़ रुपए खर्च होंगे

HARYANA NEWS: सीएम नायब सैनी ने सरपंचों के लिए किए कई बड़े ऐलान, कहा-विकास के लिए 900-900 करोड़ रुपए खर्च होंगे

Nayab Saini In Panchkula: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दस दिन में दूसरी बार सरपंचों से मिलने का मौका मिला। गावों के विकास की गति तेज हो ऐसा हमारी सरकार का लक्ष्य है। 2014में पंचायतों का बजट 600करोड़ था जिसको 2024में बढ़ाकर 7500करोड़ रूपए गया किया।  हमारी सरकार की सोच हर गांव में कम्युनिटी सेंटर बने।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पंचायतों को हाई टेक बनाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएग। हमारी सरकार द्वारा अंतर जिला परिषदों का भी गठन किया गया।  हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए आज 2400करोड़ रूपए जारी किये। गांवों और शहरों के विकास के लिए खर्च 900-900करोड़ रूपए खर्च होंगे। राज्य वित्त आयोग के माध्यम से भी 492करोड़ रूपए जारी किये।  भूतपूर्व पंचायती राज के प्रतिनिधियों की पेंशन में डेढ़ गुना बढ़ोतरी की घोषणा की।  जिला परिषदों के अध्यक्ष की पेंशन को 2000रूपए से बढ़ गई है।

पिंजौर गार्डन में मैंगो मेले की शुरुआत

पंचायत सम्मलेन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिंजौर गार्डन पहुंचे। सीएम मैंगो मेले कीशुरुआतकी। मुख्यमंत्री के साथ कृषि एवं टूरिज्म मंन्त्री कंवरपाल गुर्जर, वित्त मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आम की वैरायटी लेकर मैंगो मेले में लोग लेकर आते है। इसमें पंजाब, हरियाणा , हिमाचल , उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यो के आम उत्पादन करने वाले किसान इस मेले में भाग लेते है। इसमें दूसरी वैरायटी भी जांचने और लगाने के बारे में जानकारी लेते है।

Leave a comment