Narwan Crime: सोशल मीडिया पर हुआ विवाद, 3 युवकों ने एक व्यक्ति को बेहरमी से पीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

Narwan Crime: सोशल मीडिया पर हुआ विवाद, 3 युवकों ने एक व्यक्ति को बेहरमी से पीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

HaryanaCrime: हरियाणा के नरवाना जिले के गांव गुरुथली में 3युवकों ने ही गांव के एक व्यक्ति की बेहरमी से पीटा था। जिसका एक वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया। घायल अवस्था में युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

मृतक के भाई ने बताया कि 5-6दिनों पहले राकेश का सोशल मीडिया पर गांव के ही युवकों के साथ आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद इस मामले में समझौता हो गया था। लेकिन 20दिसबंर को आरोपियों ने देर शाम उसके भाई को गांव के दादा खेड़ा के पास बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा। जिसमे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको ईलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया जहां इलाज से पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसकी एक शिकायत पुलिस को दी गई ।

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment