HARYANA: रामलीला देखने गए 19 साल के युवक का मर्डर, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

HARYANA:  रामलीला देखने गए 19 साल के युवक का मर्डर, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में 19 साल के युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। रामलीला देखने गए युवक पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के वक्त राहुल का भाई भी साथ था। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यमुनानगर में 19 साल के युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए घटना रविवार रात की है जब राहुल नाम का युवक अपने भाई के साथ रामलीला देखने गया था इस दौरान कुछ युवक आते हैं और राहुल को अलग जगह बुलाकर उससे पहले बहस करते हैं और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो जाते हैं। राहुल के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले इन युवकों का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था उस वक्त मेरा भाई भी वहां खड़ा था।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त डायल 112 की टीम वहां मौजूद थी। राहुल के भाई ने पुलिस से मदद भी मांगी। लेकिन उनको कोई सहयोग नहीं मिला। हांलाकि डीएसपी कवंलप्रीत का कहना है कि अगर ऐसी कोई बात है तो उसकी भी तफ्तीश की जाएगी। डीएसपी ने दोषियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया।

घटना फर्कपुर थाने के न्यू नानक नगर की है जहां घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है हांलाकि मृतक के परिजनों ने हत्यारों के नाम भी बताए हैं अब देखना होगा पुलिस दोषियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Leave a comment