HARYANA NEWS: विधानसभा चुनाव को लकेर सुशील गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम तैयार है

HARYANA NEWS: विधानसभा चुनाव को लकेर सुशील गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम तैयार है

Sushil Gupta in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 5लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया। इतना प्यार और सम्मान देने के लिए कुरुक्षेत्र की जनता और मतदाताओं का आभार। जनमत सर्वोपरि होता है, उसको स्वीकार करना चाहिए। इसलिए जीतने वाले हर व्यक्ति को बधाई। लोकतंत्र में जनता का आदेश सबसे बड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र की जनता की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। इस चुनाव में जनता ने झाड़ू के निशान पर 5लाख 13हजार 154वोट दिए। मात्र 29हजार वोटों के अंतर से पीछे रहा। हर गांव और शहर के हर वार्ड से मुझे लोगों का पूरा आशीर्वाद मिला। हर वर्ग, हर जाति और धर्म के लोगों ने मुझे वोट दिया।

जनता के सुख दुख में शामिल रहूंगा- सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की उन्नति व विकास के लिए और यहां की जनता के लिए पहले से ही कार्य कर रहा हूं। कुरुक्षेत्र में एक अस्पताल खोलने का कार्य चल रहा है। आगे भी लोगों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करता रहूंगा। जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है। मैं आगे भी जनता की सेवा करूंगा और जनता के सुख दुख में शामिल रहूंगा।

आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी पूरी तरह तैयार है-सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा से इंडिया गठबंधन को जिताने को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने जी जान से मेहनत की और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कुरुक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम किया, इसके लिए आभार। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

Leave a comment