Haryana News: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और BJP पार्षद प्रतिनिधि भिड़े, नगर परिषद की बैठक में हुई हाथापाई

Haryana News: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और BJP पार्षद प्रतिनिधि भिड़े, नगर परिषद की बैठक में हुई हाथापाई

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के नगर परिषद थानेसर की हाउस की बैठक से पहले ही हंगामा हो गया। इसमें कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और BJP की पार्षद प्रतिनिधि के बीच हाथापाई हो गई। बैठक में आए अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव किया। दरअसल, कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने पार्षद प्रतिनिधि के बैठक में बैठने का विरोध किया था। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों कुर्सी से उठकर आपस में उलझ गए और हाथपाई हो गई।

Leave a comment