Manohar Lal in Karnal: हरियाणा के करनाल में दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत दर्ज पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे करनाल मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में अभी तक चुनावी नतीजे आए हैं उसमें निश्चित हो चुके हैं कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
केद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के लोग 11 साल से त्रस्त थे उन्होंने अपना पूरा गुस्सा निकाला है , नरेंद्र मोदी की नीतियों में लोगों ने विश्वास किया है आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। कांग्रेस के कुछ प्रांत बचे हैं वह भी थोड़े समय में समाप्त हो जाएंगे, केजरीवाल के काले कारनामे बहुत हैं, झूठ बोलने की आदत और स्वभाव है।
केजरीवाल को जनता ने दिया करारा जवाब- मोहन लाल बड़ौली
वहीं सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दूकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ़ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।
आपको बता दें दिल्ली की जनता ने इस बार सत्ता की चाबी भाजपा को सौंप दी है। इस चुनाव में भाजपा ने प्रचड़ जीत हासिल की है। वहीं, इस चुनाव में केजरीवाल अपनी सीट भी नहीं बचा सके।
Leave a comment