
करनाल: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर बैठक की गई है। करनाल जिले की सभी 9विधानसभाओं में जनसंवाद के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा।
मनोहर लाल ने राहुल गांधी को लेकर कहा वे समाज को गाली दे रहे है।अमित शाह ने सीएम को लेकर जो घोषणा की हैं उसका स्वागत है।टेलीकॉम कंपनी द्वारा रेट बढ़ाए जाने पर मनोहर लाल ने कहा ये कंपनियों का मामला है।हरियाणा में बढ़ते क्राइम पर मनोहर लाल ने चिता जाहिर की। विदेशों से आ रहे फोन काल को लेकर केंद्र स्तर की एजंसी को बताया जाता है। हरियाणा में स्वच्छता को लेकर प्रोजेक्ट शुरू किया गया हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद के कूड़े से एनटीपीसी कोयला बनाने का काम करेगा।
विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति
बता दें कि हरियाणा में करनाल के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचे।भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। मनोहर लालकार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। करीब 1.30 से 2 घंटे चलेगी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में करनाल जिले के कार्यकर्ता और संगठन के नेता मौजूद थे। इसके बाद जन संवाद कार्यक्रम के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मनोहर लाल जाएंगे। वहां पर आम पब्लिक की समस्याओं को मनोहर लाल सुनेंगे।
Leave a comment