फोन चलाया... मम्मी की डांट भी खाई... कुछ ऐसी करनाल के टॉपर की कहानी

फोन चलाया... मम्मी की डांट भी खाई... कुछ ऐसी करनाल के टॉपर की कहानी

HARYANA NEWS: हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट सामने आ चुका है। जिसमें बच्चे अच्छे नंबरों से पास होते हुए तो दिखे हैं। तो वहीं कई ऐसे बच्चे जिन्होंने इन परीक्षाओं में टॉप किया है। करनाल की रहने वाली गीत ने करनाल जिले में दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 99%दसवीं कक्षा में हासिल किए हैं गीत का कहना है कि इसमें उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला खास तौर से उनके स्कूल और टीचर्स का साथ रहा है उन्होंने कहा कि जो पढ़ाई स्कूल में करवाई जाती थी उसको घर जाकर वह रिवाइज करती थी 2से 3घंटे जो समय देती थी जिस कारण दसवीं में जिले में टॉप किया है।

गीत ने कहा कि फोन भी मैंने चलाया है। मम्मी से डांट भी घर वालों से पढ़ती थी लेकिन मैंने अपनी स्टडी पर हमेशा फॉक्स दिया है और फॉक्स से सब हासिल हो सकता है। अब वह इंजीनियर बनना चाहती है। उसका कहना है कि दूसरे बच्चों को भी स्टडी पर फोकस करना चाहिए अगर आप किसी स्ट्रीम में पीछे रह चुके हैं तो हारना नहीं है रुकना नहीं है फिर से दोबारा मेहनत करनी और कोई गलत कदम नहीं उठाना है।

हमें खुशी है हमारी बेटी ने हमारा नाम रोशन किया है- परिजन

वहीं उनके परिवार ने कहा कि हमें खुशी है हमारी बेटी ने हमारा नाम रोशन किया है वही हम दूसरे पेरेंट्स को भी कहना चाहेंगे अपने बच्चों का हमेशा हौसला बढ़ाया उन्हें खुश रखे और उनसे दोस्तों की तरह व्यवहार करते हुए हर बात उनसे शेयर जरूर करें। गीत की माता और अन्य परिजनों का कहना है कि यह खुशी का पल है और बेटी ने जो जिले में टॉप किया है। वह कभी सोचा नहीं था और बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है उनका कहना है कि हमारी बेटी आगे बड़े अपने जीवन में और साथ ही साथ हम यह कहना चाहेंगे दूसरे बच्चों को भी वह भी कभी हारे नहीं अगर कभी कुछ हुआ भी हो तो आप दोबारा कोशिश करें मेहनत करें और मेहनत से सब कुछ हासिल हो ही जाता है।

Leave a comment