Kaithal News: हरियाणा में आप और कांग्रेस में आई दरार, अनुराग ढांडा ने लगाए गंभीर आरोप

Kaithal News: हरियाणा में आप और कांग्रेस में आई दरार, अनुराग ढांडा ने लगाए गंभीर आरोप

Anrag Dhanda on Congressहरियाणा के कैथल में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा में सुरजेवाला के गढ़ में लगभग 17000 वोटो से हार  हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां आम आदमी पार्टी की हार हुई है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी तीसरी राजनीतिक ताकत के रुप में उभरी है, हरियाणा की राजनीति का आम आदमी पार्टी भविष्य है। हरियाणा में इनेलो, जेजेपी और बीएसपी के कुल वोट से ज़्यादा वोट AAP को एक सीट पर मिले।  बता दें कि आम आदमी पार्टी को कुरूक्षेत्र सीट पर 5 लाख 13 हजार से अधिक वोट मिले।

AAP की भ्रूण हत्या की कोशिश की गई- ढांडा

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा, ' भितरघात करने का शक जताया। अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ ताकतों ने यह कोशिश की कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या की जाए। क्योंकि उन्हें लगा कि यदि आप कुरुक्षेत्र में जीतती है तो हरियाणा की राजनीति में तूफान आ जाएगा और बड़े राजनीतिक दलों को दिक्कत हो जाएगी. इसलिए आप की भ्रूण हत्या की साजिश की गई है।

Leave a comment