Haryana News: ‘...इनेलो से गठबंधन’ इनेलो से गठबंधन पर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

Haryana News: ‘...इनेलो से गठबंधन’  इनेलो से गठबंधन पर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

हांसी:  हरियाणा के हिसार में जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हांसी विधानसभा में चुनाव कार्यालय खोला। इस दौरान हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार लोकसभा से JJP की प्रत्याशी नैना चौटाला मौजूद रही।  

दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। हिसार की जनता अबकी बार जजपा पर भरोसा कर पहली बार हिसार लोकसभा क्षेत्र से किसी महिला को संसद में भजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में संगठन कार्यकर्ताओं से चलता है। नेता तो आते जाते रहते हैं। चौधरी देवी लाल जी सरकार लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे। तब तपस्या जी ने भजन लाल जी को शपथ दिला दी। उस समय  परिस्थिति अलग थी आज की भी परिस्थिति है।

इनेलो के साथ गठबंधन पर बोले दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा की अभी तो चुनाव शुरू हुआ है। नामांकन के बाद चुनाव और ज्यादा रोचक होगा। इनेलो से गठबंधन के सवाल के जवाब में कहा कि इनेलो से कोई गठबंधन नहीं होगा। रणजीत चौटाला द्वारा JJP और इनेलो के प्रत्याशियों को बच्चों के रूप में देखने के बयान पर दुष्यंत ने कहा कि ये तो दंगल है। यहां कौन किसको पटकनी दे दे। मैदान में बच्चा भी पटकनी दे सकता है और बुजुर्ग भी। जो पटकनी दे देता है। वो मजबूत होता है।

Leave a comment