
Haryana News: हरियाणा के हिसार में बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर युवकों और पुलिस कर्मचारियों में झड़प हो गई। पुलिस का आरोप है कि युवकों को डीजे बंद करने को कहा तो उन्होंने छत पर चढ़कर पथराव किया।
जानकारी के अनुसार, जब पुलिस उन्हें छत पर पकड़ने के लिए पहुंची तो 2लड़के छत से कूद गए। जिसमें एक नाबालिग लड़के गणेश (16) गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह 10वीं में पढ़ता था।गुस्साए परिवार के लोगों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के सामने DC और SP के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने युवक की डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया।
चौकी इंचार्ज समेत 2 पुलिसकर्मी भी घायल
पुलिस के मुताबिक, युवकों को स्पीकर बंद करने को कहा तो युवकों ने छत पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया। जब पुलिस उन्हें छत पर पकड़ने के लिए पहुंची तो 2 युवक छत से कूद गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां युवक गणेश की मौत हो गई। दूसरे युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पथराव में चौकी इंचार्ज समेत 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Leave a comment