Rohtak Crime: दिल्ली के युवक को रोहतक में मारा चाकू, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Rohtak Crime: दिल्ली के युवक को रोहतक में मारा चाकू, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक जिले के पहरावर चौक स्थित एक ढाबे पर बैठकर शराब पी रहे युवक को कहासुनी के चलते आरोपियों ने छाती में चाकू मार दिया। चाकू लगने से घायल युवक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दिल्ली के गांव जोन्दी निवासी करीब 26 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो अपनी बुआ के यहां गांव खरावड़ में आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पहरावर चौक की तरफ गया। वहां पर कुछ लोग पहले से ही शराब पी रहे थे। जिनके साथ किसी बात को लेकर सुमित की कहानी हो गई। कहासुनी का विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से सुमित पर हमला कर दिया। चाकू सीधा सुमित की छाती में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई।

जांच में जुटी पुलिस

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर साक्षी जुटाए जा रहे हैं वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a comment