HARYANA NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास हुआ और पुख्ता हुआ- सीएम नायब सैनी

HARYANA NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास हुआ और पुख्ता हुआ- सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पार्टी प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव गोरीवाला की अनाज मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। खास बात ये है कि जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा के सिरसा लोकसभा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ मंच पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई को देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। 2014 और 2019 में लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के ऊपर विश्वास जताया। अब लोगों का यह विश्वास और पुख्ता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदारी से काम करते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के गरीब, किसानों, महिलाओं, विधवाओं सभी वर्गों की चिंता मोदी करते हैं। 2014 और 2024 के भारत में जमीन आसमान का अंतर है।

देश की संस्कृति का भी संरक्षण किया है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एक-एक समस्या का समाधान प्रधानमंत्री सिलसिलेवार कर रहे हैं। साथ ही देश की संस्कृति का भी संरक्षण किया है। समस्याओं को लेकर लोगों को डराने वाले लोग वोट बटोरते थे। ना तो इन लोगों का कोई विजन है, न ही नीति और न ही कोई योजना। बस एक ही बात लोगों के बीच फैलाई जा रही है कि मोदी अगर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए तो वे देश का संविधान खत्म कर देंगे। हकीकत यह है कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री पर गर्व है, जो दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। जिन्होंने देश का झंडा विश्व भर में ऊंचा करने का काम किया है। केदारनाथ हो चाहे काशी, कुरुक्षेत्र का गीता मंदिर हो या सोमनाथ मंदिर धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार का काम प्रधानमंत्री ने करवाया है।

हर वर्ग के लिए सरकार पूर्ण निष्टभाव से काम कर रही है- सीएम

नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सरकार ने मनाया, वहीं करतारपुर कॉरिडोर बनाने का काम भी मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में काम करना हो चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने काम किया है, जबकि कांग्रेस ने महिलाओं के राशन की बिल तक रोक लिए, जबकि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन बिल लाकर महिलाओं का मान बढ़ाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन देने का काम भी इसी सरकार ने किया। हर वर्ग के लिए सरकार पूर्ण निष्टभाव से काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए वे हर मुद्दे पर बेमतलब का विरोध कर रहे हैं।

शैलजा पर सीएम ने कसा तंज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान निधि सम्मान योजना शुरू की तब यहां से चुनाव लड़ रही कुमारी शैलजा धरने पर बैठ गई। कांग्रेस सरकार में मुआवजे के नाम पर किसानों को दो और पांच रुपए के चेक बांटकर उनके साथ भद्दा मजाक किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को साढ़े 12000 करोड रुपए का मुआवजा दिया। मोदी सरकार लगातार किसानों की एमएसपी बढ़ा रही है। साढ़े तीन लाख करोड रुपए किसानों के खाते में डाले गए हैं।

Leave a comment