Haryana News: हमारी सरकार का हमेशा पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाने का प्रयास रहता है- सीएम नायब सैनी

Haryana News: हमारी सरकार का हमेशा पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाने का प्रयास रहता है- सीएम नायब सैनी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सुनारिया पीटीसी में पुलिस पासिंग पैरेड में सीएम नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  आज पीटीसी सुनारियां से 1275पुरुष कांस्टेबल ने पासिंग पैरेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पासिंग पैरेड में शामिल होने वाले जवानों ओर परिजनों को दी बधाई। हरियाणा पुलिस में यह पासिंग हुए जवानों के शामिल होने पुलिस को और ताकत मिलेगी।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पुलिस हमेशा नागरिकों को सुरक्षा में रहती तैनात है। कोई अपराधी होता है तो उन्हें सजा दिलवाने का काम भी करती है। जनता के अंदर सुरक्षा का भाव होता। भर्ती गैंग भर्तियां रोकने का पूरा प्रयास करते है। कोई भी भर्ती निकलती है तो कोर्ट का दरवाजा खटखाते है। आज बिना खर्ची पर्ची से नौकरी मिलती है। यह कोई परिवर्तन किया वह बीजेपी ने किया है, पुलिस को आधुनिक बनाने और संगठित अपराध को रोकने के लिए सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा पुलिस को आधुनिक मजबूत बनाने का प्रयास रहता है।

रोहतक में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रोहतक में 34.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी जेल में ‘एडवांसड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशन’ स्थापित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a comment