
Haryana News: चंडीगढ़ में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के बीच बैठक हुई। 2 घंटे चली बैठक में हिमाचल में जारी केंद्र की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक के मनोहर लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ बैठक थी इसमें हिमाचल के अधिकारी और हमारे केंद्र के अधिकारी भी मौजूद थे।
मनोहर लाल ने कहा कि अर्बन डिवेलपमेंट में भी बहुत से प्रोजेक्ट है उसको लेकर भी चर्चा हुई है। इसकी खुशी है हिल स्टेट में जो गति होनी चाहिये, हिमाचल पहले स्थान पर बना हुआ है। ऊर्जा क्षेत्र को लेकर भी हिमाचल से बात हुई है। हिमाचल प्रदेश पन बिजली का एक बड़ा स्रोत है, नए प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई है, पुराने प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की है। हिमाचल प्रदेश के शहरों के विकास को लेकर भी चर्चा हुई है। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट सिटी बनने पर भी बात हुई है। स्मार्ट सीटी का मार्च 2025 तक समय बढ़ाया गया है। स्मार्ट सिटी योजना पर भी चर्चा हुई है।
केंद्रिय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने एक नए शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव भेजा है। 29 शहरों में से 10 का चयन होना है, सब पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट के फैसले के अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। बजट की बैठकें हो चुकी है, 22 से बजट सेशन शुरू होगा, 23 को बजट पेश होगा।
70 साल के अरसे में कोई भी नया शहर प्रदेश में नहीं बसा है- सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में जो बैठक हुई थी वो शिमला में होनी थी मौसम खराब होने के चलते आज चंड़ीगढ़ में हुई है। स्मार्ट सिटी और यूएलबी से संबंधित बैठक हुई है। हिमाचल बनने के 70 साल के अरसे में कोई भी नया शहर प्रदेश में नहीं बसा है। उम्मीद है केंद्र सरकार इस पर ध्यान देगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नया स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया है। एक अच्छे माहौल में बातचीत हुई है इसके लिए हम केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद भी करते हैं।
Leave a comment