
Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी में सांसद धर्मवीर सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राएं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ होगी तो समाज निर्माण में अहम भूमिका अदा कर पाएगी। आज का युवा वर्ग उचित जीवन शैली न अपनाने की वजह से पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हैं जिस कारण वह हर क्षेत्र में अपना पूर्ण योगदान नहीं दे पा रहा हैं महाविद्यालय में नव निर्मित दर्शना गुप्ता आरोग्य केन्द्र छात्राओं की जीवन शैली को बदलने में कारगर सिद्ध होगा।
आदर्श महिला महाविद्यालय में नव निर्मित दर्शना गुप्ता आरोग्य केन्द्र के उद्धाटन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधित किया। सांसद ने आरोग्य केन्द्र का उद्धाटन नारियल फोड़कर किया। उन्होनें आदर्श महिल महाविद्यालय के सस्थापको की दूरदर्शी सोच को सराहाया और कहा कि यह महाविद्यालय लाखों महिलाओं के जीवन की उन्नति में कारगर सिद्ध हुआ हैं।
पानी को लेकर होगा तीसरा विश्व युद्ध- धर्मवीर सिंह
उन्होंने पानी को लेकर कहा कि अगर देश में विश्व युद्ध होगा तो पानी को लेकर तीसरा विश्व युद्ध होगा। लोगों को चाहिए कि पानी की बचत करें क्योंकि जैसे हालत देख रहे हैं। वो बहुत ही चिंता जनक है। उन्होंने दर्शना गुप्ता की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका नेतृत्व केवल हरियाणा तक सीमित नहीं था अपितु दिल्ली में भी उनके सामाजिक कार्यो का नेतृत्व अग्रणी था।
Leave a comment