Bhiwani News: दान सिंह ने अपनी हार के पीछे किरण चौधरी को ठहराया जिम्मेदार, कहा-किरण की वजह से हारे

Bhiwani News:  दान सिंह ने अपनी हार के पीछे किरण चौधरी को ठहराया जिम्मेदार, कहा-किरण की वजह से हारे

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे दान सिंह ने आज अपनी हार का ठीकरा अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी पर फ़ौड दिया। उन्होंने कहा कि तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने भीतरघात किया जिस वजह से वे चुनाव हारे। इसके बाद एक बार फिर हरियाणा में फूट दिखाई जा रही है।

बता दें कि दानसिंह भिवानी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दान सिंह ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। उन्होंने किरण चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भीतरघात किया है जिस वजह से वे हारे है।

किरण चौधरी पर फोड़ा हार का ठिकरा

दानसिंह ने भिवानी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा किरण चौधरी पर फोडा है। दान सिंह ने कहा कि किरण ने उनके साथ तोशाम में चुनाव कार्यालय खुलवाया फिर उनकी मुखालफ़त भी कर दी। दानसिंह ने किरण चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किरण चौधरी झूठ बोल रही है कि उन्होंने उनकी मदद ना करके उन्हें हरवाने का काम किया है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव दान सिंह लड़ा था चुनाव  

आपको बता दें कि भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राव दान सिंह को चुनावी मैदान में उतरा है। इस सीट पर पहले किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रृति चौधरी के लिए टिकट की मांग की थी।  

 

Leave a comment