Search KhabarFast

Press ESC to close

‘हरियाणा के लोगों को कांग्रेस से उम्मीद’, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

‘हरियाणा के लोगों को कांग्रेस से उम्मीद’, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में सद्भाव यात्रा पहुंचे। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह शामिल रहे और इसका नेतृत्व किया। इस दौरान शहर में जब यह यात्रा निकाली तो काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज व अन्य कांग्रेसी भी शामिल हुए। भिवानी पहुंचने से पहले वह प्रदेश के 19 हल्कों में सद्भाव यात्रा निकाल चुके हैं। वहीं मंगलवार को 20वां हल्का कवर किया। 

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अंत में लोगों को ही सड़क पर उतरना पड़ता है। मैं यह नहीं कहता कि कोई अराजकता हो। वोट चोरी पर कहा कि महाराष्ट्र की जनसंख्या या तो स्टेबल है या फिर घट रही है। वहां पर विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बीच में साढ़े चार महीने में 41 लाख वोट जुड़ते हैं। वह प्रदेश जहां की आबादी की बढ़ोतरी की दर का रेट सबसे ज्यादा है बिहार, वहां पर 65 लाख वोट कटती हैं। अगर चुनाव आयोग यह विरोधाभाष समझा सके कि यह कैसे हो सकता है, तो कुछ बात है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के रिकार्ड के अनुसार तथ्य रखे हैं। अगर चुनाव आयोग की नियत ठीक हो तो वह इन सवालों के जवाब दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया। 

सद्भाव यात्रा के दौरान जो लोगों का मन पढ़ पाया हूं-बृजेंद्र सिंह

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा के दौरान जो लोगों का मन पढ़ पाया हूं, उसमें यही सामने आया है कि लोगों को अभी भी हरियाणा में उम्मीद कांग्रेस पार्टी से ही है। यह भी है कि लोग कुछ नया भी देखना चाह रहे हैं। खासकर युवा वर्ग है, वह कुछ नया चाह रहा है। मेरा निजी तौर पर मानना है कि इस यात्रा से जो लोग जुड़े हैं या जिज्ञासा पैदा हुई है। क्योंकि 8-9 महीने तक विपक्ष चुनाव के बाद नदारद हो गया। आम चर्चा थी कि कोई कुछ क्यों नहीं कर रहा। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में हार के बाद मंथन तो किया। उससे विष निकला या अमृत वह मैं आप पर छोड़ता हूं। एक साल तक मंथन ही हुआ है। 

व्यवस्था बदलने की शुरूआत हुई है- पूर्व सांसद

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष बनाएं हैं। व्यवस्था बदलने की शुरूआत हुई है। जब सभी पदाधिकारी बन जाएंगे तो बेहतर स्थिति में होंगे। वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की जब से सरकार बनी है, तब से कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही है। वह अलग बात है कि बीजेपी कांग्रेस युक्त हो चुकी है काफी हद तक। उनके बड़े-बड़े मंत्री, यहां तक कि मुख्यमंत्री भी वह हैं, जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। 

हरियाणा युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों में पलायन करने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का काफी एरिया एनसीआर में हैं। इसके बावजूद भी बेरोजगारी में देश में सबसे ऊपर हैं। आपके यहां विदेश जाने का तांता लगा हुआ है। विदेश जाना बहुत महंगा है। 30-60 लाख तक विदेश जाने के लिए दिए जाते हैं और सब गैरकानूनी है। सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार केंद्र या प्रदेश के स्तर पर कोई मंत्रालय शुरू करे, ताकि ये बच्चे जिस देश में जाते हैं, वहां से संपर्क हो सके। सरकार से तो उम्मीद नहीं लग रही। किसी के भविष्य से खिलावड़ हो रहा है तो वह युवाओं से हो रहा है। उन्होंने कहा कि काफी सालों पहले पढ़ा था कि धर्म की अफीम काफी खतरनाक होती है। वह कितने दिन तक उसका असर रहेगा, पता नहीं। इंतजार करेंगे। हम तो सड़क पर है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?

BJP Lahesh Out On Rahul Gandhi:भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के ठोस सबूत हैं, तो उसे अदालत का रुख करना चाहिए।

CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से राहुल ने क्यों किया किनारा , यहां जानें इनसाइड स्टोरी

CJP Protest:दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ाने और उत्तर प्रदेश व हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर सघन जांच किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यदि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़े या हिंसा हुई, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति

'अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात...', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी पर बरसे खरगे; कल CJI सूर्यकांत से करेंगे मुलाकात

Kharge CJI meeting: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करके 'वोट चोरी' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि वह और राहुल गांधी सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast