Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘अपने क्षेत्र की तो चिंता करते नहीं है...’ सीएम भगवंत मान पर अनिल विज ने किया पलटवार

Haryana News: ‘अपने क्षेत्र की तो चिंता करते नहीं है...’ सीएम भगवंत मान पर अनिल विज ने किया पलटवार

Haryana News: हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिरसा के एसपी की कलास लगाते हुए दो कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए है। जिसमे एक पुलिस विभाग और एक बिजली विभाग से सम्बंधित कर्मचारी है। अनिल विज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे इस मोके पर अनिल विज ने फर्यादियो की समस्या गम्भीरता से सुनते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भड़क गए। इस मोके पर सिरसा उपायुक्त शांतनु शर्मा सिरसा पुलिस अधीक्षक सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में 17शिकायतें रखी गई जिनमें से 6का मोके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर अनिल विज कभी गर्म तो कभी नरम वाला रुख बनाते दिखे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि बैठक में आज उनके सामने 17शिकायते रखी गई थी, जिनमें से 6का मौके पर ही निपटा कर दिया गया है। 11शिकायतों को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है। उन 11पेंडिंग रखी शिकायतों में कुछ इनफॉरमेशन मांगी गई है। वहीं उन्होंने कहा की फरियादों की शिकायत सुनते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है जिसमें से एक पुलिस विभाग और एक बिजली विभाग से संबंधित है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी अधिकारी से नाराजगी नहीं है वह आमजन की शिकायतें सुनकर ही फैसला लेते हैं और जो अधिकारी गलत करेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।

कांग्रेस पर बरसे अनिल विज

वहीं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राहुल गांधी ड्रामे कर रहे हैं इतनी वोटर लिस्ट दिखाई हैं पर वोट बनाई किसने है उन्होंने इसका नहीं बताया। वहीं चुनाव आयोग ने भी अधिकृत किया हुआ है कि हर कैंडिडेट का पोलिंग एजेंट वहां पर बैठेगा इन्होंने किस पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की है यह बताएं अगर गलत वोट पड़ रही है तो उनके पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संभावना भी हो सकती है कि गलत वोट कांग्रेस ने ही बनवाए हो। वही मौलाना क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां से तो कांग्रेस का विधायक भी जीता है, और सांसद भी कांग्रेस का जीता है। यह सिर्फ झूठ की बुनियाद के ऊपर अपनी नाकामयाबियों को छुपाने के लिए कांग्रेस कर रही है जनता इस बात को समझ चुकी है। बिहार चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। जनता अब काम करने वाली पार्टी को देखना चाहती है और भारतीय जनता पार्टी ही जनहित में काम कर रही है। वही खिलाड़ियों की मौत पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा की यह जो दो खिलाड़ियों की मौत हुई है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है इसका बहुत दुख है और उसकी जांच कराई जाएगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भगवंत मान पर अनिल विज ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा की भगवंत मान अपने क्षेत्र की तो चिंता करते नहीं है उनके प्रदेश में क्या हो रहा है और उनके प्रदेश से की क्या हालात हैं यह वह नहीं देखते एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य जाना जाता था लेकिन अब हालात और हैं। मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की टीस पर सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी कुछ भी बनने के लिए चाहत नहीं की है और जब यह मंत्रालय बटते हैं वह दिल्ली में ही बटते हैं मुख्यमंत्री और मंत्री बनाए जाते हैं इसके लिए वह कभी भी दिल्ली नहीं गए हैं वह कभी कोई मंत्रालय की मांग नहीं करते हैं उन्हें उनकी पार्टी उनकी योग्यता के अनुसार जो जिम्मेवारी देगी वह पूरी निष्ठा से वह निभाएंगे। वही 11महीने बाद सिरसा आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह हर महीने सिरसा आएंगे और मीटिंग लेंगे।

इसमें किसी का दोष नहीं है- अनिल विज

वही कुरुक्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गाड़ी नहीं रुकने के पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि इसमें किसी का दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह रहा कि कुरुक्षेत्र जाने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने अंबाला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए गए थे। वहीं उनके हेलीकॉप्टर में भी बैठे और उनकी गाड़ी में भी बैठे। और वह ब्रह्म सरोवर पर भी गए उन्होंने कहा कि इतने में उनके समर्थक उनसे मिलने आ गए उन्हें समर्थकों ने घेर लिया और वह जब उठे तो उनकी कुर्सी खाली हुई और कुर्सी पर कोई आकर बैठ गया इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast