Haryana News: विपक्ष पर बरसे अनिल विज, हुड्डा को लेकर कही बड़ी बात

Haryana News: विपक्ष पर बरसे अनिल विज, हुड्डा को लेकर कही बड़ी बात

अंबाला: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक ब्यान पर पलटवार किया।  जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ब्यान में कहा कि नरेन्द्र मोदी के राजनितिक पूर्वज मुस्लिम लीग के समर्थक थे। इस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा की ये गलतफहमी है कि आजादी कि लड़ाई केवल कांग्रेस ने लड़ी जबकि कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ। कांग्रेस के जन्म से 28साल पहले ही 1857मे आजादी की लड़ाई शुरू हो गई थी कांग्रेसियो ने देश को गुमराह किया है कि आजादी की लड़ाई उन्होंने लड़ी थी।

कांग्रेस पर बरसे अनिल विज

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने एक ब्यान में कहा था कि हम राम के पुजारी है और भाजपा व्यापारी इस पर विज ने कहा कि ये कैसे पुजारी है। जब 500सालों के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है। इसके लिए आंदोलन भी हुए लेकिन कांग्रेस ने किसी भी आंदोलन मे हिस्सा नहीं लिया। फिर मंदिर का उद्घाटन हुआ।इनको निमंत्रण भेजे गए। ये नहीं आये। अगर कोई चला जाता है। तो ये उसने खिलाफ करवाई कर देते है। तो कैसे यह लोक राम के पुजारी है। 

हुड्डा पर बरसे पूर्व गृह मंत्री

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए उनके पास कैंडिडेट की कमी नहीं है सभी सीटों पर कई कई आवेदन आये हुए है इस पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए ये ख्याल अच्छा है लेकिन अगर कैंडिडेट आये होते तो उनके नाम भी सामने आते ! विज ने कहा कि पहले तो ऐसा होता था कि कांग्रेस की टिकट खिड़की पर लाइन लगी होती थी लेकिन अब खिड़की खाली है इनके पास अब कोई है नहीं ये पकड़ पकड़ ला रहे है और उन्हें खड़ा करने की कोशिश कर रहे है 

ममता पर विज ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर मोदी अब जीते तो विपक्षी पार्टी के नेताओ को जेल मे डाल देंगे। इस पर विज ने कहा कि मोदी जी तो आज भी जीते हुए है। 10सालों से प्रधानमंत्री है। बताओ किसको अंदर किया। विज ने कहा कि तुमने अनेको बार चुनी हुई। सरकारों को तोड़ा मोदी ने कौन-सी सरकार को तोड़ा, मोदी जी प्रजातंत्र मे काम करते है। प्रजातंत्र का आदर करते है। विज ने कहा कि मोदी पहला प्रधानमंत्री है। जिन्होंने लोकसभा मे जाने से पहले उसकी चौखट पर माथा रखकर प्रणाम किया था। इतना सम्मान उनके दिल में है।

केजरीवाल पर बोले अनिल विज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट गए है। इस पर विज ने कहा कि कोर्ट ने सबकुछ सुनकर साफ शब्दों मे कहा है अब इनको कोई एतराज नहीं होना चाहिए। अगर आप कोर्ट के फैसले के खिलाफ धरने देते हो ये कोर्ट की अवमानना है। बाकि उच्चतम न्यायलय में जाने का सबको अधिकार है।

हरियाणा मे कई गावं मे भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए कई जगह गांव मे इन्हे रोका गया। साथ ही इनकी सहयोगी पार्टी रही जन नायक जनता पार्टी को भी प्रचार से रोका गया है। इस पर विज ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कुछ लोग ही ऐसे होते है और वे ऐसा करते है। आम जनता मोदी जी को जानती है। उनकी नीतियों में विश्वास रखती है। विज ने स्पष्ट किया की उन्हें भरोसा है। आम जनता मोदी जी को जितवायेगी।

Leave a comment