Haryana News: ‘…युवा बर्बाद हो जाएगा’ प्रदेश सरकार पर अभय चौटाला ने कसा तंज

Haryana News: ‘…युवा बर्बाद हो जाएगा’ प्रदेश सरकार पर अभय चौटाला ने कसा तंज

चंडीगढ़: इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से बाद नशा बहुत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नशा इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि नशा तस्करों को सरकार का हाथ है।‌ कई तस्कर तो मंत्रियों की गाड़ियों में घुमते हैं।अब युवा सट्टे में भी पड़ गए हैं।

सरकार पर कसा तंज

अभय चौटाला ने कहा कि हैरानी की बात है कि एक लड़का बिग बॉस में जीत कर आया। उसके कार्यक्रम में सीएम गए।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ये पहले बहुत चीजें देखी जाती है।सरकार उन लोगों को प्रमोट कर रही है जो सट्टे के काम में शामिल हैं।ये टाइगर कंपनी के लिए काम करता है जो सट्टे की कंपनी है। उस कार्यक्रम में इस कंपनी के बैनर भी लगे थे।अगर सीएम ऐसे काम करेंगे तो युवा बर्बाद हो जाएगा।

‘प्रदेश के युवा विदेश जा रहे है’

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि मेरी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि प्रदेश के युवा विदेश जा रहे हैं।‌गांव के गांव खाली हो गए। पहले उन्हें यह कहा गया था कि सरकार उन्हें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देगी। बहुत से बच्चे तो डिपोर्ट हो जाते हैं। बहुत से बच्चे डोंकी से जाते हैं। कई पंहुच ही नही पाते उनकी मौत हो जाती है।

मुझे आवाज नहीं उठाने दिया जा रहा है- अभय चौटाला

अभय चौटाल ने कहा कि विधानसभा में भी मुझे लोगों की आवाज उठाने नहीं दी जाती।बारिश से जो फसल खराब हुई थी सरकार उसका मुआवजा नहीं दे रही।पोर्टल पर जिसने लिखा की उसकी फसल खराब है और बाद में वह किसान अपनी मेहनत से कोई ओर फसल उगाता है तो बाद में उससे यह पूछा जाएगा कि तेरी फसल खराब थी तो ये फसल कहां से आई।प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की हालात बेहद खराब है। इसलिए लोगों को प्राईवेट अस्पतालों में जाते हैं।

मुझे समय नहीं मिला- अभय

मॉनसून सत्र को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि मैंने स्पीकर को एक ई मेल की थी। उसका जवाब देने के लिए भी मैंने उन्हे कहा था।मैंने पहले शराब घोटाले से जुड़े और अन्य मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे थे। जिसके लिए मुझे 15दिन का समय दिया गया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी मुझे समय नहीं मिला।

 

Leave a comment